spot_img

मायावती बोलीं- लोकसभा-विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी BSP:किसी से गठबंधन नहीं; विपक्षी अलायंस I.N.D.I.A की मीटिंग से एक दिन पहले की घोषणा

Must Read

Acn18.com/बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी 5 राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन की मुंबई बैठक से एक दिन पहले इस ऐलान से साफ हो गया है कि बसपा विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि विपक्षी नेताओं ने मायावती से गठबंधन में शामिल होने के लिए संपर्क किया था।

- Advertisement -

मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- NDA और I.N.D.I.A गठबंधन अधिकतर गरीब-विरोधी, जातिवादी, सांप्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक और पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां हैं। जिनकी नीतियों के विरुद्ध BSP संघर्ष कर रही है। इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

मायावती ने आगे लिखा- BSP विरोधियों के जुगाड़, जोड़तोड़ से ज्यादा समाज के टूटे हुए करोड़ों उपेक्षितों को आपसी भाईचारा के आधार पर जोड़कर उनके गठबंधन से साल 2007 की तरह अकेले आगामी लोकसभा, विधानसभा का आम चुनाव लडे़गी। मीडिया बार-बार भ्रांतियां न फैलाए। इससे पहले 23 अगस्त को भी प्रेस रिलीज के जरिए मायावती ने गठबंधन न करने का ऐलान किया था।

बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को इमरान मसूद को पार्टी से बाहर कर दिया। उन पर अनुशासनहीनता का आरोप है। मायावती ने बुधवार को कहा- BSP से निकाले जाने पर सहारनपुर के पूर्व विधायक कांग्रेस और उस पार्टी के शीर्ष नेताओं की प्रशंसा में व्यस्त हैं, जिससे लोगों में यह सवाल स्वाभाविक है कि उन्होंने पहले यह पार्टी छोड़ी क्यों? फिर दूसरी पार्टी में गए ही क्यों? ऐसे लोगों पर जनता कैसे भरोसा करे?

मायावती ने लिखा- वैसे तो BSP से गठबंधन के लिए यहां सभी आतुर हैं, लेकिन ऐसा न करने पर विपक्षी द्वारा खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे की तरह भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाते हैं। इनसे मिल जाएं तो सेक्युलर… न मिलें तो भाजपाई। यह घोर अनुचित और अंगूर मिल जाए तो ठीक… वरना अंगूर खट्टे हैं, की कहावत जैसी है।

31 अगस्त को मुंबई में होगी I.N.D.I.A की बैठक
विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस की तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी। इस बैठक में गठबंधन के संयोजक की घोषणा होनी है। साथ ही समन्वय समिति के गठन, आम चुनावों के लिए समझौते में शामिल सभी पार्टियों के बीच संभावित सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर भी चर्चा हो सकती है।

I.N.D.I.A की तीसरी बैठक में जारी होगा गठबंधन का लोगो
मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A की तीसरी बैठक में 26 दलों के लगभग 80 नेताओं के शामिल होने की संभावना है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, मुंबई की बैठक में I.N.D.I.A गठबंधन का लोगो (LOGO) जारी किया जा सकता है। I.N.D.I.A की पहली बैठक पटना में 23 जून को हुई थी। बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को दूसरी बैठक हुई थी।

बेंगलुरु में विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA रखा गया
विपक्षी एकता की दूसरी बैठक में बेंगलुरु में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम I.N.D.I.A तय किया गया है। इसका फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस है। इसका ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने कहा- समन्वय के लिए 11 सदस्यों की कमेटी और एक कार्यालय जल्द बनाया जाएगा। इसकी घोषणा मुंबई में होने वाली हमारी अगली बैठक में होगी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

खदान की सुरक्षा में लगे जवान ने की खुदकुशी,  त्रिपुरा राइफल्स का जवान तैनात था कुसमुंडा में 

कोरबा के कुसमुंडा खदान में त्रिपुरा राइफल्स के एक जवान अजाब सिंह ने थोड़ी देर पहले ड्यूटी के दरमियान...

More Articles Like This

- Advertisement -