इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग,देखिए वीडियो

0
7

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आगScreenshot 20260205 160715 Gallery

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा में स्थित राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आज भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल बलौदा बस स्टैंड के पास बताया जा रहा है। वहीं खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी। पुलिस और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे।