भिलाई . छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में आज अचानक बड़ी घटना सामने आई। आरसीएल के पास पीबीएस-2 के सामने भीषण आग लगने की खबर से पूरे परिसर में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। घटनास्थल पर धुआँ और लपटें दूर तक दिखाई दे रही हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। राहत की बात है कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।




