Home देश दुनिया मणिपुर हिंसा:असम में मिली महिला-बच्चे की लाश के पीछे कौन है? |...

मणिपुर हिंसा:असम में मिली महिला-बच्चे की लाश के पीछे कौन है? | NIA की जांच के साथ शाह की अहम बैठक

0
61

मणिपुर में शनिवार रात भड़की हिंसा के बाद स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। इस बीच, असम में एक महिला और बच्चे का शव मिला है। दोनों बॉडी कछार जिले में मिली हैं।

गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को राज्य के सुरक्षा हालात का रीव्यू करेंगे। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) मणिपुर हिंसा से जुड़े 3 मामलों की जांच करेगी।

मणिपुर में लोगों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और 13 विधायकों के घरों पर हमला किया था। आगजनी भी की गई थी। मणिपुर में 3 महिलाओं और 3 बच्चों के शव मिलने के बाद से प्रदर्शन जारी है।

हिंसा को देखते हुए इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट में कर्फ्यू लगाया गया है। 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। CRPF प्रमुख अनीश दयाल को हालात का जायजा लेने के लिए भेजा गया है।

NPP ने भाजपा से समर्थन वापस लिया

इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट में कर्फ्यू है। सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है।

मणिपुर की भाजपा सरकार में शामिल नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने रविवार को समर्थन वापस ले लिया। 60 सदस्यों वाली मणिपुर विधानसभा में NPP के 7 सदस्य हैं, जो भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे थे। भाजपा के पास 32 सदस्य हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 31 हैं। ऐसे में सरकार को फिलहाल खतरा नहीं है।

मणिपुर की AFSPA वापस लेने की मांग

मणिपुर सरकार ने केंद्र से सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (AFSPA) वापस लेने को कहा है। हिंसा के कारण केंद्र सरकार ने 14 नवंबर को इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, जिरीबाम, कांगपोकपी और बिष्णुपुर जिलों के सेकमाई, लामसांग, लामलाई, जिरीबाम, लीमाखोंग और मोइरांग पुलिस थाना इलाकों में AFSPA लगाया था।

इंफाल वेस्ट जिले के कीशमपट इलाके में मैतेई प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाए।