रायपुर । 15 लाख की चोरी मामले में महिला और पुरुष गिरफ्तार हुए है। राजेन्द्र विश्वकर्मा ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शारदा विहार टेमरी में रहता है। प्रार्थी 24.09.24 की शाम 05.30 बजे अपने निवास में ताला लगाकर मध्यप्रदेश चला गया था। 25.09.24 को प्रार्थी को उसके पडोसी ने फोन पर सूचना दिया कि आपके मकान के गेट का ताला टूटा हुआ है आपके मकान में चोरी हुई है, सूचना पर प्रार्थी दिनांक 26.09.2024 को अपने घर पहुंचकर देखा तो पाया कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था कमरे अंदर प्रवेश कर देखा तो अलमारी-दराज का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखे साने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नही थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के मेन गेट का ताला तोडकर घर के अंदर प्रवेश कर आलमारी के लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखे मशरूका को चोरी कर फरार हो गये थे। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 414/24 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।




