Home Astrology कटघोरा वन क्षेत्र में बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आकर भालू...

कटघोरा वन क्षेत्र में बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आकर भालू और दो शावकों की मौत

0
13

कटघोरा वन क्षेत्र में बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आकर भालू और दो शावकों की मौतIMG 20260327 WA0064 1 IMG 20260327 WA0062 1 IMG 20260327 WA0063 1

 

कोरबा: कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई परिक्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कोरबी वनवृत्त के सखोदा परिसर में अवैध रूप से स्थापित 11 केवी विद्युत पारेषण लाइन के कारण एक मादा भालू और उसके दो शावकों की मौत हो गई।

 

जानकारी के मुताबिक 26 मार्च 2026 को जंगल क्षेत्र में बिछाई गई विद्युत लाइन के संपर्क में आने से तीनों वन्यजीवों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि उक्त विद्युत लाइन बिना वैधानिक अनुमति के स्थापित की गई थी, जो वन संरक्षण अधिनियम 1980 का सीधा उल्लंघन है। वन क्षेत्र में इस प्रकार का कार्य करने से पहले संबंधित विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होता है।

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने संबंधित पारेषण कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है। वनमंडलाधिकारी, कटघोरा को भेजे गए प्रतिवेदन में दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

 

इस घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा और विभागीय लापरवाही को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पर्यावरणविदों ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।