spot_img

2622 वीं जयंती मनाई गई महावीर स्वामी की, सकल जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा…देखिए वीडियो

Must Read

acn18.com कोरबा। प्राणी मात्र के प्रति दया और अहिंसा की भावना को महत्व देने वाले महावीर स्वामी का 2622वां अवतरण दिवस चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को मनाया जा रहा है। देश और दुनिया के साथ कोरबा में सकल जैन समाज ने यहां शोभायात्रा निकाली। जैन धर्मावलंबियों की भागीदारी इस कार्यक्रम में सुनिश्चित हुई।

- Advertisement -

पुराना बस स्टैंड से पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। एक रथ पर भगवान महावीर स्वामी के छायाचित्र और उनके सिद्धांतों पर आधारित साहित्य का प्रदर्शन किया गया। उनके द्वारा दी गई शिक्षा को प्रचारित करने वाली झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल की गई। शोभायात्रा में लोगों के हाथों धर्म ध्वजा थी, जिसे वे लहराते हुए चल रहे थे। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। सकल जैन समाज के अध्यक्ष जे.के.जैन ने बताया कि महावीर स्वामी ने जीयो और जीने दो के साथ-साथ श्रेष्ठ आहार शाकाहार का नारा दिया था। इसे आगे बढ़ाने के लिए हम काम कर रहे हैं।

जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी योगेश जैन ने बताया कि इस बार भी धूमधाम से अवतरण दिवस पर कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत तीन दिन से कई सोपान पर काम हो रहे हैं। भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों की प्रासंगिकता अभी भी बनी हुई है और यह विश्व कल्याण के लिए आवश्यक है।ट्रांसपोर्ट नगर के विभिन्न हिस्से का भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा जैन मंदिर पहुंची। वहां पर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न होंगे।

चिमनीभट्टा बस्ती में मिली लाश की नहीं हो सकी पहचान,अंतिम संस्कार कराने की तैयार में जुटी पुलिस ,शिनाख्ती को लेकर अब भी प्रयास जारी

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तैलिक विकास समिति बालको नगर का स्वर्ण जयंती स्नेह सम्मेलन: गौरवशाली इतिहास, उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान और विकास का संकल्प

Acn18.comकोरबा/ तैलिक विकास समिति बालको नगर का स्वर्ण जयंती वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न साहू समाज का इतिहास हमेशा से सेवाभावी...

More Articles Like This

- Advertisement -