महाराष्ट्र बीड में कोरबा के दो मजदूरों की मौत तीन की हालत गंभीर,
कोरबा से महाराष्ट्र गए हुए थे फैक्ट्री में काम करने,
गन्ने से भरे ट्रैक्टर में टकराने से हुआ हादसा,स्कार्पियो पर थे सवार
मृतक कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना इलाके के निवासी
हादसे के बाद जब मृतकों का शव गृह ग्राम पहुंचा इस दौरान हड़कंप मच गया और लोगों के भीड़ उमड़ पड़ी।
बताया जा रहा है कि मृतक सुशांत प्रसाद केवट पि. लक्ष्मण प्रसाद केवट, पत्ता कुदरी पारा मंदिर चौक, बाकी मोगरा,दूसरा मृतक प्रशांत सिंह पि. तारा सिंह, पत्ता-जंगल साईड, बाकी मोगरा निवासी।
घायल सनी चव्हाण, विशाल शाबू, और राजा यादव,बाकी मोगरा निवासी है।
बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो वहां सीधे ट्रैक्टर के पीछे घुस गया और वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।






