कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के पुटी पखना में शनिवार को एक बड़ी महा पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण आदिवासी शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने किया।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य वन अधिकार पट्टा की मांग और रूंगटा कोल माइंस खदान के प्रस्तावित विस्तार का विरोध रहा। विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि करीब 4 प्रभावित ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव पर प्रशासन द्वारा दबाव बनाकर जबरन प्रस्ताव लिए जा रहे है ताकि क्षेत्र में रूंगटा कोल माइंस के लिए भूमि अधिग्रहण की प्राथमिक प्रक्रिया शुरू की जा सके। क्षेत्र में पहले से ही दो कोल खदानें संचालित हैं, जिससे पर्यावरण, जल, जंगल और आजीविका पर गंभीर असर पड़ा है। ऐसे में एक और खदान खोले जाने से आदिवासी समाज का अस्तित्व संकट में आ जाएगा।




