acn18.com उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शिवनवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को भगवान महाकाल का शेषनाग शृंगार किया गया। भक्त भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर मुग्ध हो गए। राजा के आंगन में शिव विवाह के मौके पर हुई विद्युत रोशनी की जगमगाहट देख मन मयूर हो रहा है। झांझ, डमरू, ढोल, शहनाई आदि मंगलवाद्यों की मधुर ध्वनि कानों में मिश्री घोल रही है। देशभर से भक्त इस आनंदोत्सव में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।




