दुर्गा महाष्टमी पर हुई महागौरी की पूजा,भक्तों से गुलज़ार रहा मां सर्वमंगला का दरबार,आस्था का लगा जमावड़ा

0
90

acn18.com कोरबा / कोरबा के साथ ही पूरे देश और दुनिया में दुर्गा महाष्टमी का का पर्व धूमधाम से मनाया गया। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा आराधना की गई। इस मौके पर कोरबा जिले की आराध्य देवी मां सर्वमंगला का दरबार आस्था से लबरेज नजर आया।

vlcsnap 2024 04 16 11h34m11s372

चैत्र नवरात्र के आठवे दिन मां सर्वमंगला के दरबार का नजारा कुछ अलग सा नजर आ रहा था। जहां देखो वहां शक्ती की उपासना में भक्त लीन नजर आ रहे थे। सुबह से ही मां के दरबार में भक्तों का तांता लगने लगा था। सभी मां सर्वमंगला के चरणों में शीष नवाते नजर आए। मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ बताने के लिए काफी थी,कि मां के प्रति भक्तों की आस्था कितनी गहरी है। मंदिर में कई लोग ऐसे भी नजर आए,जो कर नापते हुए मां के दरबार पहुंचे। इस दौरान हमने कई श्रद्धालुओं से बात की तब उन्होंने बताया,कि देवी मां उनकी हर मनोकामना पूरी करती है,यही वजह है,कि वे मां के दरबार में हमेशा आते है। इस दौरान मां के दरबार मेे कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। गर्मी और भक्तों की भीड़ को देखते हुए भू-विस्थापितों द्वारा पूरे नौ दिनों तक उनके लिए शरबत की व्यवस्था की गई है।

vlcsnap 2024 04 16 11h32m18s234

नवरात्र के 8वें दिन मां सर्वमंला का दरबार दिन भर भक्तों से भरा रहा। सभी ने माता के दर्शन कर विश्वकल्याण की कामना की।