spot_img

महाकुंभ- दुनिया के सबसे बड़े आयोजन का आखिरी दिन:सफाई कर्मी ने अपना गला काटा; एयरफोर्स का एयर शो; प्रीति जिंटा ने डुबकी लगाई

Must Read

महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। पिछले 44 दिन में 65 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। ये आंकड़ा अमेरिका की आबादी (करीब 34 करोड़) से दोगुना है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही 45 दिनों तक चले महाकुंभ का समापन हो जाएगा।

- Advertisement -

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी महाकुंभ जाने का वीडियो शेयर किया। लिखा- जो अनुभव हुआ, उसे बता नहीं सकती। आज दोपहर 2 बजे तक 1.18 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। महाशिवरात्रि पर 3 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। यानी, कुल आंकड़ा 66 से 67 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

वहीं, महाकुंभ में ड्यूटी कर रहे एक सफाई कर्मचारी ने अपना गला काट लिया। ड्यूटी के दौरान ही वह शौचालय में गया और चाकू अपने गले में मार लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

संगम में डुबकी लगाने वालों की यह संख्या 193 देशों की जनसंख्या से ज्यादा है। सिर्फ भारत और चीन की आबादी महाकुंभ आए श्रद्धालुओं से ज्यादा है। योगी सरकार ने दावा किया कि दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग यहां आए हैं।

महाकुंभ में आखिरी स्नान को देखते हुए प्रयागराज शहर में 25 फरवरी की शाम से वाहनों की नो-एंट्री कर दी गई है। मेले के अंदर भी वाहन नहीं चल रहे हैं। रात से ही संगम जाने वाले रास्तों पर भारी भीड़ है। संगम घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं से घाट खाली कराए जा रहे हैं, ताकि वहां भीड़ न उमड़े।

महाकुंभ में एक सफाई कर्मी ने चाकू से अपना गला काट लिया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हॉस्पिटल के ICU में एडमिट कराया गया है। सफाई कर्मी की पहचान बांदा जिले के नरैनी करतल निवासी फूलचंद पुत्र अच्छेलाल के रूप में हुई है। उसने गला क्यों काटा, अभी यह स्पष्ट नहीं है। बताया गया है कि वह मानसिक रूप से बीमार था। अच्छेलाल सेक्टर-21 बी में ड्यूटी पर था। इसी बीच संगम लोवर 33 नंबर घाट पर एक वॉशरूम में गया और गला रेत लिया।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री साय ने बादाम का पौधा लगाया लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील

मुख्यमंत्री श्री साय ने बादाम का पौधा लगाया लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील विश्व...

More Articles Like This

- Advertisement -