माघी पुन्नी व आदिवासी विकास मेले की हुई शुरुआत ,खाद्य मंत्री अमरजीत भगत रहे मुख्य अतिथि ,लोगों की उमड़ रही काफी भीड़

0
119

acn18.com रतनपुर /बिलासपुर जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर में आयोजित माघी पुन्नी व आदिवासी मेले में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। खाद्य व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की मौजूदगी में मेले की शुरुआत की गई। पिछले कई दशकों से यहां मेले का आयोजन किया जा रहा है जहां दूर दूर से लोग आते है।

vlcsnap 2023 02 06 11h30m15s380

बिलासपुर जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर में माघी पुन्नी एवं आदिवासी विकास मेले की शुरुआत हो गई हैं संस्कृति व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। रतनपुर के मंडी परिसर में मेला का आयोजन किया गया। इसमें रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे ने बताया एतिहासिक नगरी रतनपुर में पारंपरिक मेला सदियों से चला आ रहा है। 28 रानी के सती होने के कारण इस मेले का आयोजन किया जाता है। दूर दराज से मेले को देखने के लिए काफी लोग आते है। शासन-प्रशासन की ओर से कार्यक्रम मे अनेक शासकीय योजनाओ के प्रचार प्रसार के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिसमें शासन की योजनाओ का लाभ और जनहित योजनाओ के लिए स्टाल भी लगाया गया है। सात दिनों तक चलने वाले इस मेले में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है।

vlcsnap 2023 02 06 11h31m53s099

मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है ताकी यहां किसी तरह की आपराधिक घटनाएं न घट सके साथ ही लोगों से भी सावधान रहने की अपील की जा रही है।

vlcsnap 2023 02 06 11h28m40s441

vlcsnap 2023 02 06 11h28m58s379

vlcsnap 2023 02 06 11h31m02s147

अदाणी मामले को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित