अनुचित मांगों को पूरा कराया, फिर कर ली खुदकुशी, पिता ने कहा- गलत संगति का दुष्प्रभाव

0
186

acn18.com कोरबा/ महापुरुषों ने सच कहा है कि बच्चों को भले ही महंगी चीजें ना दो लेकिन उन्हें अच्छे संस्कार जरूर देने चाहिए। उनकी संगति की जानकारी भी लेते रहना चाहिए। पौड़ीबाहर मैं एक युवक के द्वारा फांसी लगाने की घटना के बाद इसी तरह की बातें सामने आई है। मृतक के पिता ने इस बात को स्वीकार किया कि रायपुर जाने के बाद पुत्र की संगति खराब हो गई थी।

IMG 20230201 WA0036

सरकारी स्कूल में शिक्षक देवकीनंदन वैष्णव और उनके परिवार को इस बात का दुख है कि सभी तरह की इच्छाएं पूरी करने के बाद भी छोटे पुत्र हिमांशु वैष्णव ने खुदकुशी कर ली और कई सवाल छोड़ गया। कोरबा के सिविल लाइन पुलिस थाना अंतर्गत पोड़ीबहार क्षेत्र में निवासरत वैष्णव परिवार को आज सुबह इस घटना की जानकारी हुई। 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु की गतिविधियां पिछले कुछ दिनों से सामान्य नहीं थी और परिवार के लोग इस पर नजर रखे हुए थे। पिता ने बताया कि रात्रि को घर आने के बाद हिमांशु अपने कमरे में गया और आज सुबह काफी देर तक नहीं उठा तो इस पर संदेह हुआ। बाद में मालूम चला कि साड़ी से फंदा बनाकर उसने खुदकुशी की है

IMG 20230201 WA0063

शिक्षक वैष्णव ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी मनमानी मांगे जारी थी और हमने इसे पूरा भी किया। केवल उसके दबाव के कारण ही कार खरीदी गई ।

दुखी मन से पिता ने इस बात को भी स्वीकार किया कि रायपुर में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने के साथ उसकी संगति बिगड़ गई ।

vlcsnap 2023 02 01 17h33m20s578

युवक के द्वारा फांसी लगाने की खबर मिलने पर सिविल लाइन थाना की पुलिस या पहुंची और पंचनामा के साथ शव को उतारा । इस मामले में मर्ग कायम करने के साथ आगे की जांच की जा रही है। मनोवैज्ञानिकों के द्वारा कई मौकों पर अभी आपको कुछ सलाह दी जाती रही है कि वह बच्चों की जरूरत पूरी करें लेकिन गैर जरूरी मांगों के लिए दबाव बनाए जाने पर ऐसी कोशिशों को हतोत्साहित भी किया जाए।

झटपट न्यूज