महिला के साथ रोमांस करते प्रेमी को रंगेहाथ पकड़ा:घर पर मना रहा था रंगरलिया, युवती ने अय्याश आशिक को कराया अरेस्ट

0
183

acn18.com दुर्ग /दुर्ग जिले के रिसाली में एक अय्याश युवक को उसके ही घर पर प्रेमिका ने दूसरी महिला के साथ रंगरलिया मनाते हुए पकड़ा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को रेप और कई महिलाओं से संबंध रखने के मामले में जेल भेज दिया है।

पीड़ित के मुताबिक.. वह तीसरी महिला है जिसे रमेश ने अपने प्यार में फंसाया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों 5 सालों तक एक साथ लिव इन में रहे। उसे शक था कि किसी चौथी महिला से भी उसके संबंध हैं। फिर युवती ने उसके ही घर पर किसी अन्य महिला के साथ बेडरूम में उसे पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो भी बनाया। इसके बाद भी जब आरोपी ने महिला से शादी नहीं की तो उसने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई।

चौथी महिला के साथ रमेश को रंगरलिया मनाते हुए तीसरी महिला ने पकड़ा। घर दोनों मौजूद थे।
चौथी महिला के साथ रमेश को रंगरलिया मनाते हुए तीसरी महिला ने पकड़ा। घर दोनों मौजूद थे।

 

पहली महिला को किया प्रेग्नेंट फिर किया शादी
महिला के मुताबिक रमेश काफी अय्याश किस्म का है। उसने सबसे पहले एक लड़की को अपने प्यार में फंसाया। बिना शादी के जब वो लड़की गर्भवती हो गई तो रमनेश ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद उसने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। फिर डर में रमेश ने उससे शादी की। एक बेटा होने के बाद महिला की कैंसर से मौत हो गई।

दूसरी शादी की छत्तीसगढ़ी हिरोइन से
महिला ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद उसने एक छत्तीसगढ़ी हिरोइन को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उससे शादी की और उससे भी एक बेटा हुआ। इसके बाद उस महिला को पता चला कि रमेश के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं तो वो उसे छोड़कर चली गई।

तीसरी महिला थी बचपन की दोस्त
रमेश के जीवन में आने वाली तीसरी महिला भिलाई में जन्मी है। बिलासपुर में पति से अलग होने के बाद वो एक प्रोग्राम के सिलसिले में शहर आई थी। 25 साल बाद वहां उसकी मुलाकात रमेश (51) से हुई। अवधपुरी रिसाली निवासी आरोपी ऑर्केस्ट्रा में गाने के साथ प्राइवेट जॉब करता है। जब दोनों मिले तो आरोपी ने उसे बचपन से पसंद करने की बात करके उससे दोस्ती बढ़ाई।

महिला के मुताबिक.. आरोपी फिर उसे अपने घर ले गया और शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार 5 सालों से उस महिला का शारीरिक शोषण करता आ रहा था। 25 फरवरी 2023 को जब उसने चौथी महिला के साथ उसे पकड़ा लिया। दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। वहां आरोपी ने शादी करने की बात कही। दोनों राधिका नगर शनि मंदिर में विवाह करने पहुंचे। इसी दौरान रमेश बिना शादी किए वहां से भाग गया।

थाने के बाहर बैठकर आपबीती बताती हुई पीड़ित महिला। आरोपी पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
थाने के बाहर बैठकर आपबीती बताती हुई पीड़ित महिला। आरोपी पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

 

रोज शराब पीकर बनाता था संबंध फिर करता था मारपीट
महिला ने बताया कि रमेश ने आम्रपाली में उसे एक घर दिया था। वहां आकर शराब के नशे में उसका शारीरिक शोषण करता था। उसके बाद उसके साथ गालीगलौज कर उससे मारपीट भी करता था।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, नेवई थाने में आरोपी रमेश।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, नेवई थाने में आरोपी रमेश।

 

आरोपी ने कहा कोर्ट में देगा जवाब
जब इस बारे में रमेश श्रीवास्तव से बात की गई तो उसने कहा कि उस महिला ने उसकी जिंदगी खराब करने की कोशिश की है। वो अभी कुछ नहीं बोलेगा। उसके खिलाफ वो कोर्ट में सबूत देगा। कोर्ट ही सही और गलत का फैसला करेगा।

चौथी महिला के साथ आरोपी रमेश को तीसरी महिला ने रंगे हाथ पकड़ा, इस दौरान उसने कुछ तस्वीरें और वीडियो भी बनाए।
चौथी महिला के साथ आरोपी रमेश को तीसरी महिला ने रंगे हाथ पकड़ा, इस दौरान उसने कुछ तस्वीरें और वीडियो भी बनाए।

 

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बेरोजगारों के लिए प्रेरणा बनी दो सहेलियां:कॉलेज में स्टडी, फिर खाली समय में फुटपाथ पर लगाती हैं भेल की दुकान