छत्तीसगढ़ में लव जिहाद !… मोहम्मद महफूज बना तरुण पैकरा, 3 हिंदू युवतियों को फंसाया, ऐसे खुला राज
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बता कर फेक फेसबुक ID बनाई और लड़कियों को फंसाकर उनका शारीरिक शोषण किया। उसने एक युवती से पैसों की भी ठगी की। खुद को रेलवे का अफसर बताने वाले आरोपी महफूज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक ने सरगुजा क्षेत्र की 3 लड़कियों को फंसाकर उनका शोषण किया। बिहार के पटना निवासी मोहम्मद महफूज ने फेसबुक पर ‘तरुण पैकरा’ नाम से फर्जी आईडी बनाई। उसने पैकरा सरनेम वाली लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।
इसके जरिए उसने अंबिकापुर की 2 लड़कियों और जशपुर के कांसाबेल की एक लड़की को अपना नाम ‘स्वराज पैकरा’ बताकर शादी और नौकरी का झांसा दिया था। खुद को बिलासपुर रेलवे में पोस्टेड बताया, जबकि वह पटना के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक कपड़े की दुकान में काम करता है।




