Home Uncategorized आ गए भगवान राम, पीएम ने रामलला को किया साष्टांग प्रणाम, परिक्रमा...

आ गए भगवान राम, पीएम ने रामलला को किया साष्टांग प्रणाम, परिक्रमा भी की

0
53

lala

acn18.com अयोध्या /अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं।

पीएम मोदी ने साष्टांग प्रणाम के बाद की परिक्रमा

पीएम मोदी ने साष्टांग प्रणाम के बाद परिक्रमा भी की। इसके बाद मंदिर का भ्रमण किया। राममंदिर के शिलान्यास की नींव रखने वाले कामेश्वर चौपाल से प्रधानमंत्री ने मंदिर के भीतर मुलाकात की। उनकी पीठ थपथपाई।

सीएम योगी ने मोहन भागवत को मंदिर की प्रतिकृति भेंट की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

सीएम योगी ने पीएम को भेंट की अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पीएम मोदी

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दृश्य

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दृश्य।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ‘साधुओं’ से आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी अब मंदिर के प्रांगण में आ गए हैं। पीएम मोदी मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मोहन भागवत के साथ सभा स्थल पर पहुंच गए हैं।