मुक्तिधाम में विराजे भगवान आशुतोष
श्रम और वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन ने भी किए दर्शन
जेसीज कोरबा द्वारा किए जा रहे प्रयास की की गई सराहना
देखिए वीडियो


जेसीआई कोरबा द्वारा मोती सागर बस्ती के समीप निर्मित मुक्तिधाम में भगवान शंकर की 15 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित कराई गई। क्षेत्रीय विधायक और श्रम व वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन ने पूजा अर्चना कर भगवान शिव की मूर्ति दर्शन के लिए आम लोगों के सुपुर्द किया
कोरबा का वह मुक्तिधाम जहां पहुंचने पर वहां की व्यवस्था देखकर शोक मग्न लोग भी जेसीआई कोरबा की प्रशंसा करने लगते हैं। मुक्तिधाम में अपने स्वर्गवासी परिजन को अग्नि के सुपुर्द कर देने वालों के कष्ट में थोड़ी कमी लाने के उद्देश्य से परिसर में ही 15 फीट ऊंची भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित कराई गई है। मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस लाजवाब मूर्ति का दर्शन आम लोग करें इसीलिए जेसीआई द्वारा आयोजित समारोह में पहुंच कर उन्होंने पूजन अर्चन कर मूर्ति का अनावरण किया
इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने जेसीआई कोरबा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि जब वह कोरबा के महापौर थे तब इस मुक्तिधाम का कायाकल्प किया गया था लेकिन बाद में जब जेसीआई ने इस मुक्तिधाम की व्यवस्था अपने हाथ में ली तब से यहां की व्यवस्था अति उत्तम हो गई है। मुक्तिधाम परिसर में ही भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने वाले राहत महसूस करेंगे
जेसीआई कोरबा के पितामह माने जाने वाले इंजीनियर राज अग्रवाल ने बताया कि जेसीआई के पदाधिकारी और सदस्य निरंतर जन सेवा के कार्यों में जुटे रहते हैं। उन्होंने वर्तमान पदाधिकारियो को मुक्तिधाम में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित करवाने के लिए साधुवाद दिया
महाशिवरात्रि के पुनीत अवसर पर भगवान शंकर की विशाल प्रतिमा के अनावरण का साक्षी बनने जेसीआई कोरबा के तमाम वरिष्ठ जैसे सजन अग्रवाल बजरंग केड़िया आनंद रैकवार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य गणमान्य लोगों के साथ उपस्थित रहे




