Home Uncategorized देखिए महिला पार्षद की दबंगई…

देखिए महिला पार्षद की दबंगई…

0
135

देखिए महिला पार्षद की दबंगई,

भिलाई. भिलाई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहाँ सिर्फ सफाई की शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया।बताया जा रहा है कि एक महिला और कुछ लोगों ने इलाके में गंदगी होने की शिकायत आयुक्त और महापौर से की… जिसके बाद रिसाली नगर निगम की वार्ड 5 की पार्षद माया यादव नाराज़ हो गई।

इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि पार्षद और उनकी बेटी ने कथित रूप से शिकायत करने वाली महिला की पिटाई कर दी।

महिला मंदिर से लौट रही थी… इसी दौरान मौका पाकर दोनों ने उस पर हमला कर दिया।घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट की तस्वीरें साफ़ दिख रही हैं।

मामले में पुलिस ने पीड़िता संध्या सिंह की शिकायत पर पार्षद माया और उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।