spot_img

अद्भुत थी लोकमाता अहिल्याबाई की प्रशासनिक व्यवस्था,श्री अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई इस विषय पर

Must Read

Acn18.com/300 वर्ष के बाद भी होलकर राजवंश अपने कार्यों और विशेष उपलब्धियां से देश और दुनिया में पहचाना जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित संस्थाएं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन दर्शन के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक सुधार कार्यक्रमों को लेकर आयोजन कर रही हैं। कोरबा के अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी इसी विषय पर हो रही है। वक्ताओं ने इस अवसर पर अहिल्याबाई के जीवन के विभिन्न पक्षों पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि अहिल्या बाई की प्रशासनिक क्षमता उस दौर में भी अद्वितीय और अद्भभुत थी।

- Advertisement -

कोरबा के दर्री रोड में संचालित श्री अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज का नाम इसकी उच्च शिक्षण व्यवस्था को लेकर प्रतिष्ठित है जहां पर 2 दिन की राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। अतिथियों ने देवी सरस्वती की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि और मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छत्तीसगढ़ प्रांत संघचालक प्रोफेसर टोप लाल वर्मा थे। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रशासनिक व्यवस्था और वर्तमान संदर्भ में उनकी प्रासंगिकता को लेकर महत्वपूर्ण विचार रखें। उन्होंने कहा कि अपने युग में राष्ट्र और समाज के लिए जो महत्वपूर्ण कार्य अहिल्याबाई के द्वारा किए गए , वे आज भी अनुकरणीय हैं।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और महाविद्यालय शिक्षन समिति के अध्यक्ष सुनील जैन ने संक्षिप्त में अपनी बात रखी।

अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एड़ीएन बाजपेई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई के संदर्भ में स्थानीय विद्यार्थियों के द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी और उनकी कल्पनाशीलता को सराहा। उन्होंने लोगों से इस प्रदर्शनी को देखने और समझने की अपील की। कुलपति ने अपने संबोधन में कहा की समय के उतार-चढ़ाव के बावजूद महापुरुषों को हमने अपने अंतःकरण में स्थान दिया हुआ है और बराबर उनसे सीखने की कोशिश कर रहे हैं।

विद्या भारती छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर ने इतिहास की दृष्टि पर केंद्रित अपने विचार रखें। उन्होंने अलबरूनी के हवाले से बताया कि भारतीयों के बारे में उसका अभिमत क्या था। कालखंड के बदले हुए दौर में धारणाएं कई कारण से खंडित हुई है। इस बारे में सभी को चिंतन करने की जरूरत है।

संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय शिक्षन समिति के सचिव पवन अग्रवाल, प्राचार्य मनोज झा, ग्रैंड न्यूज़ के संपादक कमलेश यादव , कांग्रेस नेता जितेंद्र सोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रतिष्ठित लोग शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे। महाविद्यालय शिक्षन समिति की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए गए।

 

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने कार्यस्थल के साथ बीपीएल में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन,विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देता बालको प्रीमियर लीग

Acn18.com/बालको प्रबंधन की ओर से आयोजित अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता बालको प्रीमियर लीग (बीपीएल) कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं...

More Articles Like This

- Advertisement -