
एसईसीएल कुसमुंडा के विकास नगर कॉलोनी की हालत बदतर हो गई है।अक्सर किसी न किसी क्वार्टर का कोई हिस्सा टूटकर गिरता ही रहता है। आज भी एक क्वार्टर का छज्जा टूट कर गिर गया उसमें रह रहा परिवार बाल बाल बच गया
विकास नगर कॉलोनी के एमडी 106 नंबर क्वार्टर का छज्जा मिट्टी के ढेर की तरह ढह गया। प्रभावित परिवार के अलावा कॉलोनी के लोगों ने बताया की सभी आवासों की हालत जीर्ण शीर्ण हो चुकी है। इसकी जानकारी प्रबंधन को कई बार लिखित में दी गई किंतु ध्यान नहीं दिया जा रहा है ऐसा लगता है कि किसी बड़ी घटना की प्रबंधन को प्रतीक्षा है
आज छज्जा गिरने की घटना से कॉलोनी के रहवासियों में आक्रोश व्याप्त है




