spot_img

उद्धव ठाकरे ने किया इस्तीफे का ऐलान:फेसबुक लाइव कर अपनी बात रखी, मुख्यमंत्री की कुर्सी के साथ विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ी

Must Read

महाराष्ट्र का राजनीतिक संकट अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार रात शिवसेना की दलीलों को खारिज करते हुए गुरुवार को ही फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दे दिया। इसके कुछ देर बाद ही सीएम उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव करते हुए इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

- Advertisement -

उन्होंने शिंदे गुट के गिले-शिकवों पर अपनी बात रखी और कहा कि आपको अपनी बात ठीक तरह से रखनी चाहिए थी। उद्धव ने कहा कि जिनसे धोखे की आशंका थी वे साथ रहे। उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया शरद पवार को धन्यवाद कहा।

महाराष्ट्र सियासत के बड़े अपडेट्स…

  • सियासी संग्रेाम के बीच राज्य सरकार ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की जगह विवेक फणसलकर को नया कमिश्नर बनाया है। पांडे के रिटायरमेंट के बाद नई नियुक्ति की गई है। इसके अलावा औरंगाबाद शहर के म्यूनिसिपल कमिश्नर को भी बदला गया है। सांगली के जिलाधिकारी डॉ. अभिजीत चौधरी को औरंगाबाद का म्यूनिसिपल कमिश्नर बनाया गया है।
  • राज्यपाल के निर्देश के मुताबिक गुरुवार को होने वाले स्पेशन सेशन के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की जा रही है। इसके लिए DCP से लेकर SRPF रैंक तक के करीब 5 हजार फोर्स तैनात की गई है। इसके अलावा बागी विधायकों के मुंबई पहुंचने पर उनकी सुरक्षा के लिए CRPF के करीब 2 हजार जवानों को स्पेशल फ्लाइट से मुंबई भेजा गया है।
  • शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बीच पुणे जिले में शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। पुरंदर के पूर्व शिवसेना विधायक और मंत्री रह चुके विजय शिवतारे ने एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने का ऐलान किया है। संजय राउत ने बागियों की तुलना औरंगजेब से की है। उन्होंने उद्धव ठाकरे के अब तक के काम की तारीफ भी की।
  • उद्धव कैबिनेट ने औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया है। इसके अलावा नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम डीवाई पाटिल एयरपोर्ट रखा गया है।
  • मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कैबिनेट मीटिंग से कांग्रेस कोटे के दो मंत्री वर्षा गायकवाड़ और असलम शेख नाराज होकर बाहर निकले। औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर रखने को लेकर नाराज होने की खबर है। हालांकि वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि वे कुछ जरूरी फाइल लेने बाहर निकलीं थीं। इसे नाराजगी से जोड़कर न देखा जाए। सपा ने नाम बदलने का विरोध किया है।
  • गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल से चार चार्टर्ड बसों से बागी विधायक गुवाहाटी एयरपोर्ट निकले। उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाया। देर रात वे गोवा पहुंचेंगे। एकनाथ शिंदे सुबह सभी विधायकों के साथ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे।
  • गुरुवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे को फोन कर समर्थन मांगा है। विधानसभा में MNS का एक विधायक है। फ्लोर टेस्ट पर रणनीति बनाने के लिए BJP विधायकों की मीटिंग होटल ताज प्रेसिडेंट में हुई। कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद फडणवीस समेत बड़े नेता यहां से निकल गए। उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की।
  • महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और गृह मंत्री अनिल देशमुख ने फ्लोर टेस्ट में वोटिंग की मंजूरी देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। संजय राउत समेत कुछ बड़े नेता मातोश्री पहुंचे। कांग्रेस के बाला साहेब थोराट और NCP के दिलीप वलसे पाटिल और जयंत पाटिल ने शरद पवार से मुलाकात की।
  • सियासी घमासान के 2 सबसे बड़े बयान…
    एकनाथ शिंदे बोले- देश कानून से चलता है और संविधान से चलता है। उससे बढ़कर कोई भी नहीं है। हमारे पास 50 विधायक। फ्लोर टेस्ट की कोई चिंता नहीं है। हम हर कानूनी प्रक्रिया से गुजरेंगे। हमें कोई नहीं रोक सकता।

    संजय राउत बोले- 12 विधायकों के निलंबन का मामला कोर्ट में चल रहा है और ऐसे में राज्यपाल सेशन बुला रहे हैं, जो गलत है। वे इसी मौके की राह देख रहे थे। राज्यपाल पर भी इस फैसले के लिए कहीं से दबाव पड़ा होगा। परदे के पीछे कौन खेल रहा है, सभी देख रहे हैं।

    रविवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना निगेटिव हुए थे, जिसके बाद उन्होंने पहली बार मंगलवार को किसी राजनेता से मुलाकात की।
    रविवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना निगेटिव हुए थे, जिसके बाद उन्होंने पहली बार मंगलवार को किसी राजनेता से मुलाकात की।

    भाजपा ने दिया शिंदे गुट को डिप्टी सीएम और मंत्री पदों का ऑफर
    सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन भी चल रहा है। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी CM के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है।

    कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से देखिए महाराष्ट्र का सियासी संकट…

    फ्लोर टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?

    सुप्रीम कोर्ट में बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई के दौरान शिवसेना के वकील देवदत कामत ने फ्लोर टेस्ट का जिक्र किया था, जिस पर कोर्ट ने कहा इस पर हम कुछ नहीं कह रहे हैं। अगर, ऐसा कुछ हुआ तो आप कोर्ट आ सकते हैं। शिंदे ने 16 विधायकों को सदस्यता रद्द की नोटिस और डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे को लेकर याचिका दाखिल की है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -