spot_img

2 टुकड़ों में मिली तेंदुए की लाश:ट्रेन से कटकर हुई मौत, रेलवे लाइन क्रॉस करते समय हुआ हादसा

Must Read

ACN18.COM बिलासपुर/बिलासपुर में ट्रेन से कटकर तेंदुआ दो टुकड़ों में बंट गया। शनिवार की सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। माना जा रहा है कि तेंदुआ जंगल से निकलकर रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी अचानक ट्रेन आ गई और उसके चपेट में आकर तेंदुए की मौत हो गई। घटना बेलगहना वन परिक्षेत्र की है।

- Advertisement -
ट्रेन से कटकर दो टुकड़ों में बंट गया था तेंदुए की लाश।
ट्रेन से कटकर दो टुकड़ों में बंट गया था तेंदुए की लाश।

कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना वन परिक्षेत्र वन विकास निगम के क्षेत्र में आता है। सहायक वन परिक्षेत्र खोंगसरा के तुलुप के पास खोंगसरा और टेंगनमाड़ा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह करीब 6 बजे तेंदुए के शव को देखा गया। रेलवे ट्रैक की जांच कर रहे रैलकर्मी ईश्वर राव ने इस घटना की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी थी।

बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार की देर रात की है। खोंगसरा का जंगल अचानकमार रिजर्व एरिया (ATR) से लगा हुआ है। माना जा रहा है कि ATR से तेंदुआ विचरण करते हुए खोंगसरा जंगल पहुंचकर रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई होगी।

अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया से पहुंच गया था खोंगसरा के जंगल।
अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया से पहुंच गया था खोंगसरा के जंगल।

इस घटना की जानकारी मिलते ही खोंगसरा सहायक वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर, फॉरेस्ट गार्ड के साथ ही बेलगहना वन परिक्षेत्र की रेंजर शिल्पी नरेड़िया सुबह से ही मौके पर पहुंच गई थीं। इस दौरान वन अफसरों ने उन्हें कहा कि तेंदुए की लाश का पोस्टमॉर्टम करने के लिए डॉक्टर लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन, दोपहर तीन बजे तक वन विकास निगम के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।

देखिये वीडियो : अम्बेडकर स्कूल मुड़ापार में विशालकाय मॉनिटर लिज़ार्ड घुसा , छात्र छात्राओं में मचा हड़कंप

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -