spot_img

दहेज के लालच में पत्नी को छोड़ा:इनोवा कार, नोएडा में 25 लाख के फ्लैट की डिमांड, AC, फ्रीज के लिए मांगे पैसे, महिला ने दर्ज करवाई FIR

Must Read

Acn18.com/जगदलपुर की महिला अजंली शर्मा ने यूपी निवासी पति सहित ससुराल पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराई है। युवक ने इनोवा कार, नोएडा में 25 लाख का फ्लैट और 10 लाख रुपए नगदी के डिमांड की थी। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ने पत्नी को छोड़ दिया। आरोप है कि AC , फ्रीज, वाशिंग मशीन जैसे सामान के लिए भी पैसे मांगे।

- Advertisement -

पति समेत ससुराल पक्ष वाले महिला को हर रोज दहेज के लिए परेशान किया करते थे। मारपीट करते थे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बस्तर जिले के बोधघाट थाना में पति समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवा दिया है।

अंजली साल 2021 में LLM की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधिक राज्य परिषद बिलासपुर में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत है। साल 2021 में गोरखपुर के रहने वाले शिवम राय के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी हुई। शिवम नोएडा में प्राइवेट जॉब करता है। शादी के वक्त पिता ने करीब 19 लाख 35 हजार रुपए नगदी के साथ ही लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात दिए थे।

आरोप- शराब पीकर मारता था पति

इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव बनाते रहे। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ नोएडा में रहती थी। गोरखपुर में ससुराल वाले रहते हैं। पति ने नोएडा वाले घर के लिए AC, फ्रिज समेत अन्य जरूरी सामान के लिए पिता से पैसे मांगने को कहा। जिसके बाद पिता ने अलग-अलग सामान के लिए करीब 85 हजार रुपए ऑनलाइन माध्यम से भिजवाए। इसके अलावा महिला ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक शिवम लगातार पिता से पैसे मांगने का दबाव बना रहा था।

ससुर ने भी की पैसों की डिमांड

वहीं जब बस्तर में अपने मायके लौटी तो ससुर ने पिता से नोएडा में बेटे के लिए 25 लाख रुपए का फ्लैट और इनोवा कार खरीदने की डिमांड की थी। नहीं देने पर घर आने से मना कर दिया था। लेकिन किसी तरह से वह अपने ससुराल चली गई। फिर कुछ दिन बाद जब महिला का छोटा भाई नोएडा गया तो महिला के पति ने उसे जबरदस्ती घर से निकाल दिया। उसके सारे दस्तावेज रख लिए हैं। इसके बाद ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पति, ससुर समेत 12 लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

खदान की सुरक्षा में लगे जवान ने की खुदकुशी,  त्रिपुरा राइफल्स का जवान तैनात था कुसमुंडा में 

कोरबा के कुसमुंडा खदान में त्रिपुरा राइफल्स के एक जवान अजाब सिंह ने थोड़ी देर पहले ड्यूटी के दरमियान...

More Articles Like This

- Advertisement -