चुनाव प्रचार छोड़ आम जनता की समस्या सुलझा रहे भाजपा प्रत्याशी,जीत को लेकर पूरी तरह से हैं आश्वस्त

0
48

Acn18.com/कोरबा के साथ ही पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का शोर थम चुका है। चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के बाद चुनावी मैदान में खड़े प्रत्याशी घर घर जाकर लोगों से मिलकर उनका समर्थन मांग रहे है। इस बीच नगर निगम कोरबा के वार्ड नंबर 20 पथर्रीपारा से चुनावी मैदान में खड़े चंद्रलोक सिंह अपना चुनावी काम छोड़कर लोगों की समस्या सुलझाने में लगे हुए है। एक महिला कुछ दस्तावेज की मांग लेकर उनके पास पहुंची तब भाजपा प्रत्याशी अपना काम छोड़कर महिला काम काम किया। चंद्रलोक सिंह अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे है। उन्होंने बताया,कि पिछले दस साल में किए गए कार्यों के आधार पर क्षेत्र की जनता उन्हें जीत दिलवाएगी।