spot_img

कोरबा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, भाजपाईयों ने किया जमकर स्वागत, कांग्रेस सरकार के खिलाफ उठाई आवाज

Must Read

विपक्ष का नेता बनने के बाद पहली बार कोरबा पधारे नारायण चंदेल का भाजपाईयों ने जमकर स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा,कि भूपेश सरकार के राज में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सत्ता पक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा,कि प्रदेश में भूपेश शासन नहीं बल्की कुशासन है।

- Advertisement -

विपक्ष का नेता बनने के बाद पहली बार कोरबा नगरी पधारे नारायण चंदेल ने भूपेश सरकार को जमकर कोसा। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा,कि भूपेश शासन कुशासन के रुप में परिवर्तित हो गई है। विकास के नामक पर प्रदेश की जनता के साथ केवल छलावा किया जा रहा है। चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने 36 वादों का पुलिंदा सौंपा था जिसमें से महत्वपूर्ण वादो पूर्ण नहीं किए जा सके। शराबबंदी के साथ ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने का वायदा अभी भी अपूर्ण है। संविद कर्मियों को नियमित करने का वादा भी पूरा नहीं हो सका है। वहीं सरकारी कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मियों की तरह महगाई भत्ता देने में भी आनाकानी जी का रही है यही वजह है,कि वे सरकार के खिलाफ आंदोलनरत है।

सत्ता पक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा,कि छत्तीसगढ़ में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता परेशान है। सभी स्थानों पर विकास के काम ठप्प पड़े हुए है। लिहाजा भाजपा आम जनता के हित में विकासखंड स्तर से लेकर विधानसभा स्तर पर सरकार का विरोध कर रही है। आगामी 9 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर आ रहे हैं जहां वे बूथ स्तर के अध्यक्षों को संबोधित कर उन्हें आगामी चुनाव को लेकर जरुरी निर्देश देंगे। उनके कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से करीब 50 हजार भाजपा कार्यकर्ता जुटेंगे।

वर्ष 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव संपन्न होने इस लिहाज से भाजपा अपनी तैयारियों में जुट गई है। विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है,कि आने वाले समय में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज किया जाएगा जिसका नतीजा यकीनन भाजपा के पक्ष में आएगा।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -