अयोध्या राम मंदिर की लेटेस्ट तस्वीरें:मकर संक्रांति के बाद मुहूर्त पर होगी प्राण प्रतिष्ठा, 300 लोग एक साथ कर सकेंगे दर्शन

Acn18.com/अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की नई तस्वीरें सामने आई हैं। ये फर्स्ट फ्लोर के निर्माण कार्य की है। मंदिर के बाहर 8 एकड़ में परकोटा बनाया जा रहा है। जिसका आयताकार 800 गुने 800 मीटर का बताया जा रहा है। गर्भगृह के बाहर मंडप की नक्काशी की जा रही है।

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया, ” साल 2024 में मकर संक्रांति के बाद शुभ मुहूर्त पर प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद भक्त भगवान का दर्शन कर सकेंगे। पहली चैत राम नवमी पर सूर्य की किरण भगवान के ललाट पर पड़ेगी। इसकी व्यवस्था की जा रही है। उस दौरान शहर में रहने वाले लोग भगवान का दर्शन कर सकेंगे।

बाकी लोग टेलीविजन पर भगवान का दर्शन कर सकेंगे। इस परिसर में 300 से 400 लोग आकर एक साथ दर्शन कर सकते है। ये मंदिर पूरी तरह से खास है। 500 सालों की प्रतीक्षा के बाद मंदिर का निर्माण हो रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘गाउंड फ्लोर में फर्श, लाइट और बारीकियों का काम होना बाकी है। ज्यादातर काम पूरा कर लिया गया है। भगवान की मूर्ति का काम तय समय से पूरा कर लिया जाएगा।’

6 खंभे अष्टकोण के गर्भ गृह के हैं

राम मंदिर में भूतल का काम पूरा करने के बाद आइसोग्राफी यानि प्रतिमा विज्ञान के आधार पर खंभों में रामायण के प्रसंगों के आधार पर मूर्तियों का निर्माण चल रहा है। भूतल पर कुल 166 खंभे लगाए गए हैं। इनमें 6 खंभे अष्टकोण के गर्भ गृह के हैं। इनमें से गर्भ गृह के सभी खंभे श्वेत संगमरमर के हैं।

शेष सभी 160 खंभे पिंक सेंडस्टोन जयपुर के हैं। गर्भ ग्रह के दीवार और छत का काम पूरा हो चुका है। फर्श का काम अभी किया जाना है। राम मंदिर के चारों ओर बन रहे। परकोटे में मिट्टी की ढलाई के बाद आरसीसी का काम तेजी से चल रहा है।

  • तस्वीरों में देखिए राम मंदिर निर्माण कार्य
यह फोटो राम मंदिर में गर्भगृह के बाहर मंडप की नक्काशी की है।
यह फोटो राम मंदिर में गर्भगृह के बाहर मंडप की नक्काशी की है।
यह फोटो राम मंदिर के गर्भगृह की दीवार की है।
यह फोटो राम मंदिर के गर्भगृह की दीवार की है।
यह फोटो मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए जाने की है।
यह फोटो मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए जाने की है।
यात्रियों के ठहरने और उनकी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े केंद्र का निर्माण चल रहा है।
यात्रियों के ठहरने और उनकी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े केंद्र का निर्माण चल रहा है।
यह फोटो राम मंदिर के गर्भगृह के सामने की है।
यह फोटो राम मंदिर के गर्भगृह के सामने की है।
मंदिर के बाहर निर्माण कार्य किया जा रहा है।
मंदिर के बाहर निर्माण कार्य किया जा रहा है।
मंदिर निर्माण पर संतो ने जताई खुशी जताई है। श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने कहा कि राम मंदिर नहीं राष्ट्र का मंदिर बन रहा है।
मंदिर निर्माण पर संतो ने जताई खुशी जताई है। श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने कहा कि राम मंदिर नहीं राष्ट्र का मंदिर बन रहा है।
ग्राउंड फ्लोर में गर्भगृह की दीवार पर कारीगर फीनिशिंग कर खूबसूरत बनाया है।
ग्राउंड फ्लोर में गर्भगृह की दीवार पर कारीगर फीनिशिंग कर खूबसूरत बनाया है।
राम मंदिर के खंभों में कारीगर मूर्ति उकेर रहा है। इससे भक्तों को आकर्षित करें।
राम मंदिर के खंभों में कारीगर मूर्ति उकेर रहा है। इससे भक्तों को आकर्षित करें।
भूतल पर कुल 166 खंभे लगाए गए हैं। इनमें 6 खंभे अष्टकोण के गर्भ गृह के हैं। शेष सभी 160 खंभे पिंक सेंडस्टोन जयपुर के हैं।
भूतल पर कुल 166 खंभे लगाए गए हैं। इनमें 6 खंभे अष्टकोण के गर्भ गृह के हैं। शेष सभी 160 खंभे पिंक सेंडस्टोन जयपुर के हैं।
मंदिर के बाहर 8 एकड़ में परकोटा बनाया जा रहा है।
मंदिर के बाहर 8 एकड़ में परकोटा बनाया जा रहा है।
गर्भ ग्रह के दीवार और छत का काम पूरा हो चुका है। फर्श का काम अभी किया जाना है।
गर्भ ग्रह के दीवार और छत का काम पूरा हो चुका है। फर्श का काम अभी किया जाना है।
परकोटा कुल 8 एकड़ का है। जिसका आयताकार 800 गुने 800 मीटर का बताया जा रहा है।
परकोटा कुल 8 एकड़ का है। जिसका आयताकार 800 गुने 800 मीटर का बताया जा रहा है।