spot_img

पाकिस्तानियों को हरियाणा छोड़ने का आखिरी दिन:पुलिस-CID रेड शुरू करेगी; हिंदू संगठन का ऐलान- लोगों की जानकारी देने वालों को इनाम मिलेगा

Must Read

चंडीगढ़/ पाकिस्तानियों के हरियाणा छोड़ने की डेडलाइन आज (27 अप्रैल), रविवार को शाम 6 बजे पूरी हो जाएगी। CM नायब सैनी ने पाकिस्तानियों को 24 घंटे के भीतर हरियाणा छोड़ने के लिए कहा था। यह भी चेतावनी दी थी कि अगर वे खुद न गए तो पुलिस उन्हें निकालकर पाकिस्तान भेजेगी। डेडलाइन पूरी होते ही प्रदेश भर में पुलिस की रेड शुरू हो जाएगी। इसके बाद उन्हें पकड़कर दिल्ली कैंप भेजा जाएगा।

- Advertisement -

उधर, जींद में जयती जयती हिंदू संगठन ने ऐलान किया है कि जो भी जींद में बांग्लादेशी, रोहिंग्या, पाकिस्तानी और घुसपैठियों की जानकारी देगा, उसे संगठन द्वारा 2 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

राज्य में 460 पाकिस्तानी नागरिक पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए हैं। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम सैनी को फोन कर हरियाणा से पाकिस्तानियों को निकालने के लिए कहा था। प्रदेश सरकार के पास 460 पाकिस्तानियों की लिस्ट है। गृह विभाग के साथ CID को भी इस पर नजर बनाने के लिए कहा गया है।

पाकिस्तानियों की लिस्ट भी CID से ही तैयार कराई गई है। यह भी सामने आया कि इस लिस्ट में अधिकांश वे पाकिस्तानी नागरिक हैं, जो यहां 25 से 30 साल से रह रहे हैं।

सिर्फ इन पाकिस्तानियों को छूट मिलेगी हरियाणा में सिर्फ उन पाकिस्तानियों को वतन वापसी से छूट मिलेगी, जिनके पास लांग टर्म वीजा है या जिनके पास आधिकारिक या राजनयिक वीजा है। इसके अलावा जो SAARC वीजा, वीजा ऑन अराइवल, बिजनेस वीजा, फिल्म वीजा, पत्रकार वीजा, ट्रांजिट वीजा, मेडिकल वीजा, कॉन्फ्रेंस वीजा, पर्वतारोहण वीजा, छात्र वीजा, विजिटर वीजा, ग्रुप टूरिस्ट वीजा, तीर्थ वीजा और पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को जारी किए गए ग्रुप तीर्थ वीजा लेकर हरियाणा आए हैं, उन्हें वापस भेजा जाएगा।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रेत माफिया का कहर: अवैध खनन की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों से मारपीट, कैमरा-आईडी छीनी, देखें VIDEO

गरियाबंद। जिले के पितईबंद घाट (पैरी नदी) में रेत माफियाओं के हौसलें इतने बुलंद हो गए है कि अब वह...

More Articles Like This

- Advertisement -