जमीन विवाद ने लिया हिंसक रुप,कोटवार ने ट्रेक्टर से महिला को कुचला,गंभीर रुप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती। देखिए वीडियो।

0
46

Acn18.com/प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां तखतपुर के बीजा गांव में कोटवार ने एक महिला को कुचल दिया। गंभीर रुप से घायल महिला को उपचार के लिए बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। इस घटना से नाराज परिजनों ने कोटवार को जमकर पीटा। जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद हुआ था,जिसके बाद गुंडागर्दी करते हुए कोटवार ने महिला को ट्रेक्टर से कुचल दिया,जिसका लाईव वीडियो सामने आया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने तखतपुर थाना का घेराव कर दिया। हंगामा और विरोध प्रदर्शन के बाद आरोपी कोटवार वीरेंद्र रजक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।