Home Uncategorized करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत,कोसिर गांव में सामने...

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत,कोसिर गांव में सामने आई घटना

0
60

Acn18.com जांजगीर/ प्रदेश के जांजगीर जिले में करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। हादसा कोसिर गांव के सब स्टेशन में हुआ है। मृतक का नाम हीरामन कश्यप है,जो बीती रात बिजली सुधारने के लिए खंबे पर चढ़ा हुआ था,इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया,जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद कोसिर गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सब स्टेशन का घेराव कर दिया। ग्रामीणों की मांग है,कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।