Home KORBA कोरबा के युवा पत्रकार पंकज देवड़ा बने उपभोक्ता आयोग के सदस्य, पत्रकार...

कोरबा के युवा पत्रकार पंकज देवड़ा बने उपभोक्ता आयोग के सदस्य, पत्रकार जगत व शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त

0
131

Acn18.com/कोरबा जिले के युवा पत्रकार पंकज देवड़ा को उपभोक्ता आयोग का सदस्य बना दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के द्वारा पंकज देवड़ा को यह जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है,कि प्रदेश के कई जिलों में उपभोक्ता आयोग के सदस्यों के पद खाली थे जिस पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही थी। इसी कड़ी में सरकार ने पंकज देवड़ा के नाम पर अपनी मुहर लगाई। पंकज देवड़ा का कार्यकाल आगामी चाल साल तक का रहेगा। पंकज देवड़ा के उपभोक्ता आयोग का सदस्य नियुक्त होने पर कोरबा जिले के पत्रकार जगत,परिवार व शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है साथ ही उन्हें हर तरफ से बधाईयां भी मिल रही है।