spot_img

कोरबा की महिला ने फैशन शो में किया कमाल, हासिल किया दूसरा स्थान ,दृढ़ इच्छाशक्ति को बताया सफलता का मूलमंत्र

Must Read

ACN18.COM कोरबा/जेके फाउंडेशन द्वारा आयोजित फैशन शो प्रतियोगिता में कोरबा की महिला ने बेहतर प्रदर्शन करते दूसरा स्थान हासिल किया है। कुल 27 प्रतिभागी फायनल मुकाबले में पहुंचे थे जहां विभिन्न विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कोरबा की प्रिती त्रिपाठी ने यह मुकाम हासिल किया। प्रिती त्रिपाठी का मानना है,कि फैशन के क्षेत्र में महिलाओं और युवतियों को आगे लाने के लिए प्रेरित करने की जरुरत है।

- Advertisement -

दृढ़ इच्छाशक्ति के बलबूते किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है कोरबा की रहने वाली प्रिती त्रिपाठी ने जिसने जेके फाउंडेशन द्वारा आयोजित फैशन शो प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। फैशन शो के तीसरे सीजन में आयोजित आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रिती ने मिसेज क्लासिक केटेगरी में दूसरा स्थान अर्जित किया है। 18 नवंबर को प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला आयोजित किया गया था जिसमें प्रिती ने अपने निकटतम प्रतिभागियों को पछाड़कर यह मुकाम पाया है। मीडिया से चर्चा के दौरान प्रीति ने बताया,कि भविष्य में फैशन के क्षेत्र में बहुत स्कोप है लिहाजा महिलाओं और युवतियों को बढ़चढ़कर हिसमें हिस्सा लेने की जरुरत है।

प्रतियोगिता के दौरान हुए अनुभव को हमसे साझा करते हुए प्रिती त्रिपाठी ने बताया,कि इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करना कतई आसान नहीं थे। सभी प्रतिभागियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली जिसके बाद जाकर उन्हें सफलता मिली।

आज चांद के सबसे करीब होगा नासा का मून मिशन:शाम 6.27 बजे 130 KM दूरी होगी; 16 नवंबर को भरी थी उड़ान

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -