Home KORBA कोरबा के कवि हीरामणी वैष्णव आंधप्रदेश,उत्तरप्रदेश,राजस्थान और दूरदर्शन में देंगे अपनी प्रस्तुती

कोरबा के कवि हीरामणी वैष्णव आंधप्रदेश,उत्तरप्रदेश,राजस्थान और दूरदर्शन में देंगे अपनी प्रस्तुती

0
67

Acn18.com/कोरबा के जिले कवि और साहित्यकार हीरामणी वैष्णव काफी कम समय में ही अपनी कला के बूते सफलता कई नित नई उंचाईयों को छू रहे है। बालको में प्रोसेस टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत प्रसिद्ध हास्य कवि हीरामणी वैष्णव मात्र डेढ़ वर्षों के अल्प समयांतराल में अब तक छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल सहित कुल 9 राज्यों में अपनी कविता की प्रस्तुति दे चुके है अब वे राजस्थान और आंध्रप्रदेश में भी अपनी कविताओं की प्रस्तुति देने जा रहे हैं।तारक मेहता का उल्टा चश्मा के तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा के संचालन में शेमारू टीवी के बहुचर्चित शो “वाह भाई वाह” व दूरदर्शन सहित अन्य टीवी चौनलों में काव्यपाठ कर चुके श्री वैष्णव 11 सितंबर को कोरबा, 13 सितंबर को विशाखापट्टनम, 15 सितंबर को दूरदर्शन रायपुर, 21 सितंबर को बनारस, 25 सितंबर को लखनऊ, 26 सितंबर को जयपुर और 7 अक्टूबर को सीतापुर(लखनऊ) के कवि सम्मेलनों में प्रदेश का परचम लहराएंगे. उन्होंने बताया कि इन सारी सफलताओं में उनके माता-पिता, दादा और गुरुओं के साथ ही साथ बालको व बालको के सभी अधिकारियों व सहकर्मी भाईयों सहित इंटक यूनियन का योगदान अतुलनीय है।