Home KORBA KORBA:ग्राम अमगांव के ग्रामीण भड़के एसईसीएल के अधिकारियों पर, नाप जोख व...

KORBA:ग्राम अमगांव के ग्रामीण भड़के एसईसीएल के अधिकारियों पर, नाप जोख व सर्वे के लिए पहुंचे थे गांव

0
102

Acn18.com/कोरबा के ग्राम पंचायत अमगांव में रहने वाले लोग एसईसीएल के अधिकारियों पर उस वक्त भड़क गए जब वे लोगों के विरोध के बाद भी खदान विस्तार के लिए गांव में जमीन का नाप जोख के लिए सर्वे करने पहुंचे थे। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है,कि प्रबंधन जब तक बसाहट,मुआवजा व रोजगार के पुराने प्रकरणों का निराकरण नहीं कर देता वो नापजोख की प्र्िरकया को पूरा नहीं करने देंगे। उन्होंने पुनर्वास स्थल को भी व्यवस्थित करने की मांग की है।