Home KORBA कोरबा : एसईसीएल हेलीपेड के पीछे विभागीय जमीन पर किया जा रहा...

कोरबा : एसईसीएल हेलीपेड के पीछे विभागीय जमीन पर किया जा रहा है बेजा कब्जा ,शिकायत मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी पहुंचे मौके पर..

0
48

vlcsnap 2024 02 15 13h15m21s857

acn18.com कोरबा/ प्रदेश के कोरबा जिले में सरकारी जमीनों को हथियाने का खेल एक बार फिर से शुरु हो गया है। विभिन्न समाजों की आड़ में एसईसीएल की बेशकीमती जमीनों को कब्जा करने का खेल खेला जा रहा है। नगर निगम कोरबा के वार्ड नंबर 25 के हेलीपेड के पीछे एसईसीएल की जमीन पर तेजी से कब्जा किया जा रहा है। इतना ही नहीं जमीन पर मौजूद हरे-भरे पेड़ों को भी काटा जा रहा है। मामले की शिकायत वन विभाग से वार्ड पार्षद शैलेंद्र सिंह के साथ ही छत्तीसगढ़ियां क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने की। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है,कि पूरे मामले की वीडियोग्राफी कर ली गई है और जल्द ही इस मामले में जरुरी कार्रवाई की जाएगी।

vlcsnap 2024 02 15 13h13m06s171

vlcsnap 2024 02 15 13h13m32s346

vlcsnap 2024 02 15 13h13m43s298

vlcsnap 2024 02 15 13h14m51s741

vlcsnap 2024 02 15 13h15m08s008

जहर का सेवन कर महिला ने कर ली खुदकुशी ,ग्राम आंछीमार में सामने आई घटना