spot_img

कोरबा : सरकारी कार्यालयों का हाल बेहाल ,समय पर नहीं आते अधिकारी – कर्मचारी ,आम जनता को होना पड़ रहा परेशानी

Must Read

acn18.com करतला /कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद सरकारी दफ्तारों में अधिकारियों की मनमानी चरम पर पहुंच गई है। कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद भी अधिकारी समय पर नहीं पहुंचते जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको करतला तहसील की बदहाली दिखाने जा रहे हैं जहां के अधिकारी कितने निरंकुश हो चले है।

- Advertisement -

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरकारी दफ्तरों का भगवान ही मालिक है। अधिकारियों की मनमानी के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी समय पर नहीं आते जिससे लोगों का काम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। वास्तविकता जानने हम करतला विकासखंड पहुंचे जहां जनपद पचंायत और तहसील कार्यालय का निरिक्षण किया जहां अधिकतर विभाग खाली पड़े थे और कुर्सियों ही कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे थे। साढ़े दस बजने के बाद केवल चपरासियों को छोड़ दे तो कोई भी नहीं पहुंचा था। मौके पर मौजूद हमने भृत्यों से बात की तब वे अपने अधिकारियों को बचाते हुए नजर आए और कहा,कि किसी जरुरी काम के कारण सभी अधिकारी बाहर हैै। क्या ऐसा कभी हो सकता है,कि एक साथ सभी अधिकारियों को काम आ जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को साफ-साफ निर्देश दिया है,कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी समय पर अपने कार्यालय में मौजूद रहे ताकी आम जनता को अपने कार्यों के लिए परेशानियों का सामना ना करना पड़े। मगर जिस तरह से अधिकारी और कर्मचारी मनमानी कर रहे है। उससे तो यही लगता है,कि उन्हें आम जनता से कोई सरोकार नहीं है।

रतनपुर पहुंचे एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ,मां महामाया का लिया आशीर्वाद , भैरव बाबा मंदिर के भी किए दर्शन

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -