Home छत्तीसगढ़ कोरबा: रईसजादे की करतूत आई सामने,शराब के नशे में कार चलाते हुए...

कोरबा: रईसजादे की करतूत आई सामने,शराब के नशे में कार चलाते हुए चार पहिया वाहन और राहगीर को मारी, ठोकर,आक्रोशित लोगों ने कार चालक की कर दी जमकर पिटाई

0
44

कोरबा (korba)के टीपी नगर चैक पर बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई जब एक रईसजादे ने शराब के नशे में कार चलाते हुए एक चार पहिया वाहन और एक राहगीर को ठोकर मार दी। इस घटना में राहगीर बाल बाल बच गया,जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और मौके से भाग रहे कार चालक को पकड़कर उसकी जमकर ध्ुानाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चैकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शराबी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद काफी देर तक टीपी नगर चैक पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

KORBA: कलियुग के दुष्प्रभाव, संपत्ति के लिए माँ को पीटा कपूत ने