acn18.comकोरबा। इस कलियुग का बुरा असर कहना होगा कि अलग-अलग कर्म से विभिन्न परिवारों में कलह जैसे हालात उत्पन्न हो रहे हैं। कोरबा के मानिकपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत संपत्ति को लेकर हुए विवाद के दौरान कपूत ने अपनी मां के साथ मारपीट की। घटना में पीड़िता को काफी चोट आई है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही पीड़िता के पति की मृत्यु हो गई थी । इसके बाद उसके बेटों ने संपत्ति से अपना अपना हिस्सा मांगना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर जब मां ने समझाने का प्रयास किया तो वह उल्टे हावी हो गए और मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। मारपीट करने वाले एक आरोपी को मानिकपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने के साथ आगे कार्रवाई की जा रही है।



