कोरबा शहर के बरबसपुर में खोली गई सरकारी देसी शराब दुकान की दीवार में छिद्र कर चोरों ने चोरी कर ली है। शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे मैं कैद चोर की हरकत देखकर पुलिस कुछ समझने का प्रयास कर रही है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक यह पता नहीं चला है कि चोर क्या चोरी करने में सफल हो सके हैं।




