spot_img

KORBA NEWS: मारपीट के दौरान आग में गिरा 17 वर्षीय नाबालिग धार्मिक कार्यक्रम के दौरान घटी घटना

Must Read

कोरबा के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा में धार्मिक आयोजन किया गया। जिसमें अंगार अलाव जलाकर उसके आसपास लोग मौजूद थे। एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ गांव के अन्य लड़के भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर लड़कों में तू-तू मैं-मैं हो गया और धक्का-मुक्की में नाबालिक युवक जलते अंगार में गिर पड़ा।

- Advertisement -

अंगार में गिरते ही अफरा- तफरी मच गई और उसे तुरंत बाहर निकाला गया। नवयुवक के पीठ का कुछ हिस्सा झुलस गया है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही रात में डायल 112 की टीम और करतला पुलिस मौके पर पहुंची थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा और करतला थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह ने बताया कि हालात सामान्य है और किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। वे गांव वालों के लगातार संपर्क में हैं।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -