Home KORBA दीपका क्षेत्र में फैली सनसनी, रक्तरंजित लाश मिली मोटर मैकेनिक की, जांच...

दीपका क्षेत्र में फैली सनसनी, रक्तरंजित लाश मिली मोटर मैकेनिक की, जांच में जुटी पुलिस

0
54

दीपका क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सिरकी मोड़ के समीप गैरेज में मोटर मैकेनिक का काम करने वाले युवक की रक्त रंजित लाश पड़ी मिली। उसे किसी ने र्इंट पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस और साइबर सेल की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2023 12 04 at 14.41.48 802a724f WhatsApp Image 2023 12 04 at 14.41.48 593443a3

मूलतः जयपुर थाना चैनपुर जिला गुमला झारखंड का रहने वाला निकोलस टोप्पो (36 वर्ष) मोटर मैकेनिक का काम करता था। वह वर्ष 2008 से दीपका में रह रहा था। बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से निकोलस सिरकी मोड़ स्थित मंदीप मोटर गैरेज में काम करता था। वह अकेला होने के कारण गैरेज में रहता था। प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम सात बजे निकोलस अपना मोबाइल दोस्त को देकर शराब पीने चला गया। रविवार की सुबह उसकी लाश गैरेज के समीप ही पड़ी मिली। सूचना मिलने पर दीपका पुलिस और साइबर सेल की टीम घटनास्थल जा पहुंची। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में इंट पत्थर से कुचले जाने के निशान मिले। जिससे संभावना जताई जा रही है कि उसकी र्इंट पत्थर से हमला कर हत्या की गई है। खास बात तो यह है कि घटना के वक्त उसका मोबाइल दोस्त के पास था। जिससे पुलिस को कुछ खास मदद नहीं मिल सकी। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस और साइबर सेल की टीम तहकीकात कर रही है।