KORBA: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सद्भावना दौड़ का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल, महापौर और सभापति मुख्य अतिथी के रुप में हुए शामिल

Acn18.com/हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व कोरबा शहर में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर आयोजित इस दौड़ में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। महापौर राजकिशोर प्रसाद और सभापति श्यामसुंदर सोनी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। घंटाघर चैक से शुरु हुई यह दौड़ महाराणा प्रताप चैक होते हुए वापस घंटाघर में समाप्त हुई।

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कोरबा में भी देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व को मनाए जाने को लेकर हर वर्ग के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे पहले प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर ओपन थियेटर घंटाघर के मैदान में दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर राजकिशोर प्रसाद के साथ ही सभापति श्यामसुंदर सोनी मुख्य अतिथी के रुप में मौजूद रहे। इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को हाथों में मातृभूमि की मिट्टी लेकर शरीर में मौजूद पांच बीमारियों की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में मौजूद सभापति श्यामसुंदर सोनी ने अपने उद्बोधन में देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने पर बल दिए।

मुख्य अतिथियों का उद्बोधन समाप्त होने के बाद सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। महापौर और सभापति ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। सद्भावना दौड़ में स्कूल काॅलेज के छात्र-छात्राएं,स्काउट गाईड,विभिन्न खेल संघे के खिलाड़ी,आम जन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दौड़ मिनीमाता काॅलेज से प्रारंभ हुई,जो महारणा प्रताप बुधवारी से वापस घंटाघर में समाप्त हुई।

सद्भावना दौड़ के समाप्ती के बाद मौके पर विजेता प्रतिभागियों को पुरष्कृत भी किया गया।