KORBA: शराबी ने चाकू से युवक पर किया हमला,गंभीर रुप से हुआ घायल

0
35

चाकू के हमले में एक युवक घायल हो गया है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है जहां अमरैयापारा नवधा चौक पर हादसा हुआ है। अपराध कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक हिंसक घटना सामने आई है। शराब के नशे में बुरी तरह से धुत्त एक शराबी ने चाकू से एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है,जिसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग रहा था,जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बताया जा रहा है,कि अमरैयापारा में यह घटना हुई है। विवाद किस बात को लेकर हुआ,इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। नए कानून के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
मनोज यादव