Home KORBA KORBA: शहर के उद्यानों का होगा विकास कार्य, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल...

KORBA: शहर के उद्यानों का होगा विकास कार्य, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया भूमिपूजन

0
107

Acn18.com/कोरबा शहर वासियों की सुविधाओं को लेकर नगर निगम द्वारा लगातार काम किए जा रहे हैं इसी कड़ी में प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने वार्ड नंबर 24 महाराणा प्रताप नगर के सार्वजनिक उद्यान में बनने वाले शेड स्टोर रूम और शौचालय का भूमि पूजन किया गया। 11 लाख 17 हजार रुपयों की की लागत से इस काम को पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही कोरबा शहर के स्मृति उद्यान, पुष्प लता उद्यान, शिवाजी नगर उद्यान व बिशाहू दास महंत उद्यान में 16 लाख 37 हजार रुपयों की लागत से खेल उपकरण सहित अन्य चीजों की स्थापना की जाएगी इस कार्य का भी भूमि पूजन जयसिंह अग्रवाल के द्वारा किया गया।