कोरबा ब्रेकिंग : अयोध्या के लिए रवाना हुए कोरबा से 48 रामभक्त, प्रभु श्रीराम के करेंगे दर्शन

0
55

acn18.com कोरबा/अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद रामलला के दर्शन हेतु लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। प्रभु के दर्शन हेतु लोगों में काफी आतुरता देखी जा रही है। राम भक्त जल्द से जल्द प्रभु के दर्शन करना चाहते है। इसी कड़ी में दुर्ग से पहली आस्था ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई जिसमें कोरबा के भी 48 रामभक्त शामिल हुए। रविवार की सुबह सभी 48 रामभक्त बस के माध्यम से दुर्ग के लिए रवाना हुए। सभी रामभक्त अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे जिसके बाद वे कोरबा लौटेंगे।
korba acn 1

WhatsApp Image 2024 02 04 at 10.40.00 1

WhatsApp Image 2024 02 04 at 10.40.00

छग ब्रेकिंग : महतारी वंदन योजना: पात्र महिलाओं को 01 मार्च 2024 से मिलेगा लाभ