प्रदेश के कोरबा जिले में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नकाबपोश तीन लुटेरों ने मिलकर गोपालपुर स्थित शराब दुकान में धावा बोलकर डेढ़ लाख रुपयों के साथ ही कुछ महंगी शराब की लूट कर ली। इस वारदात का लाईव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है,जिसमें साफ-साफ दिख रहा है,कि किस तरह लुटेरे रिवॉल्वर की नोक पर शराब दुकान के भीतर घुसते हैं,और पूरी वारदात को अंजाम देते हैं। तीनों युवक कौन है,कहां रहते हैं और कहां से आए इस बात का पता नहीं चल सका है। युवकों ने बंद शराब दुकान से शराब लेने के बहाने पहले चौकीदार को झांसे में लेते हैं फिर इस घटना को अंजाम देते है। बहरहाल मामले से पुलिस को अवगत करा दिया गया है,जिसके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।




