spot_img

KORBA: दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद, एक ने दूसरे को हंसिया से हमला कर किया घायल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Must Read

पवन तिवारी.बालको थाना क्षेत्र के डबरीपारा में किसी बात को लेकर दो दोस्त आमने सामने हो गए। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा,कि एक ने हंसिया ने दूसरे पर संघातिक हमला कर दिया। घटना में एक साथी गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में धारा 307 के तहत अपराध कायम कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

ISRO ने दूसरी बार बढ़ाई आदित्य L1 की ऑर्बिट:अब ये पृथ्वी से 40225 KM दूर पहुंचा, 10 सितंबर को तीसरा थ्रस्टर फायर होगा

कोरबा की बालकों पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसले हंसिया से अपने ही साथी पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। मामले की शिकायत होने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले में धारा 307 के तहत अपराध कायम कर आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया,कि डबरीपारा निवासी टिकेश्वर यादव शराब के नशे में अपने साथी संतोष साहू के घर के सामने हल्ला-गुल्ला कर रहा था। संतोष ने जब मना किया तब दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया जिसके बाद संतोष ने टिकेश्वर पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया,कि दोनों आपस में गहरे दोस्त है और मिस्त्री का काम करते है।

हंसिया के हमले में टिकेश्वर यादव गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसका उपचार अस्पताल में जारी है वहीं आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -