Home छत्तीसगढ़ KORBA: कलेक्टर के आदेशों को रेत तस्कर दिखा रहे ठेंगा, देखिए वीडियो

KORBA: कलेक्टर के आदेशों को रेत तस्कर दिखा रहे ठेंगा, देखिए वीडियो

0
49

खनिज संपदाओं के अवैध रुप से होने वाले दोहन को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े नियम तो बड़े दिए है बावजूद इसके तस्कर मानने को तैयार नहीं है। सीतामणी घाट से अब भी रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन जारी है जहां हमारे संवाददाता मौके पर पहुंचे और सारी हकीकत को सामने लाया।

*भूविस्थापित ग्रामीणों ने गेवरा खदान में किया प्रदर्शन, 8 घण्टे तक थमे वाहनों के पहिये, SMS कंपनी के सीनियर सुपरवाइजर ने ठेका वर्करों पर चढ़ाया चार पहिया वाहन- एक को आयी चोट*

रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करने को लेकर कड़े नियम बना दिए गए हैं जिसके तहत ऐसे कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ पांच लाख का जुर्माना या फिर पांच साल तक की सजा हो सकती है। बावजूद इसके अब भी रेत का अवैध दोहन जारी है। सीतामणी रेतघाट से बेरियर को हटाकर अवैध कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। हमारे संवाददाता जब मौके पर पहुंचे तब पाय,कि ट्रेक्टर से रेत का अवैध परिवहन हो रहा था। हमने चालक से पूछताछ की तब वह मौके से भागने में ही अपनी भलाई समझा।