spot_img

कोलकाता रेप-मर्डर केस, पूर्व प्रिंसिपल के घर CBI का छापा:वित्तीय गड़बड़ी मामले में 15 ठिकानों पर सर्च जारी; संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट आज संभव

Must Read

कोलकाता रेप-मर्डर केस की जांच कर रही CBI ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर छापा मारा है। CBI की एंट्री करप्शन ब्रांच रविवार (25 अगस्त) को कोलकाता में घोष और उनसे जुड़े लोगों के 15 ठिकानों पर तलाशी ले रही है।

- Advertisement -

CBI की एक टीम मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी के डेमोंस्ट्रेटर डॉ. देबाशीष सोम के घर भी पहुंची है। कॉलेज के पूर्व सुपरिटेंडेंट अख्तर अली ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए तीन दिन शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने ही डॉ. देबाशीष सोम का नाम लिया था।

CBI ने संदीप घोष के खिलाफ शनिवार (24 अगस्त) को FIR दर्ज की थी। घोष पर अपने कार्यकाल के दौरान मेडिकल कॉलेज में वित्तीय गड़बड़ी का आरोप है। बंगाल सरकार ने SIT को मामले की जांच सौंपी थी। हालांकि, कलकत्ता हाईकोर्ट ने SIT की जगह CBI को जांच करने को कहा है।

मुख्य आरोपी संजय रॉय का आज पॉलीग्राफ टेस्ट संभव
दूसरी तरफ, ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय का आज पॉलीग्राफ टेस्ट हो सकता है। CBI के एक सूत्र ने कहा कि प्रेसीडेंसी सुधार गृह में संजय का लाई डिटेक्टर टेस्ट हो सकता है, जहां वह अभी बंद हैं।

संजय रॉय का शनिवार को पॉलीग्राफ टेस्ट होना था। हालांकि, कुछ तकनीकी खराबी के कारण कल जांच टालनी पड़ी। पूर्व प्रिंसिपल, 4 फेलो डॉक्टर और 1 वॉलंटियर का कल पॉलीग्राफ ​​​​​​टेस्ट हुआ था। दिल्ली की सेंट्रल फॉरेंसिक टीम ने CBI दफ्तर में उन​से पूछताछ की थी।

इसके अलावा, CBI ने शनिवार को ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले में 10 पुलिस अधिकारियों और सिविक वॉलंटियर सहित 15 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की।आरजी कर मेडिकल

कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त को एक ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। सेमिनार रूम में उनका अर्धनग्न शव मिला था। इसके बाद देशभर में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। कोलकाता के डॉक्टर्स आज लगातार 16वें दिन हड़ताल पर हैं। बाकी संगठनों ने हड़ताल खत्म कर दी है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तैलिक विकास समिति बालको नगर का स्वर्ण जयंती स्नेह सम्मेलन: गौरवशाली इतिहास, उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान और विकास का संकल्प

Acn18.comकोरबा/ तैलिक विकास समिति बालको नगर का स्वर्ण जयंती वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न साहू समाज का इतिहास हमेशा से सेवाभावी...

More Articles Like This

- Advertisement -