भारत को जानो प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को

0
111

भारत को जानो प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत विकास परिषद द्वारा देश भक्ति एवं देश प्रेम की भावना का संचार बच्चों में हो इसको ध्यान में रखकर भारत को जानो जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 अक्टूबर2025, दिन शनिवार सुबह 9:00 बजे से श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता में जिले के 31 स्कूलों की सहभागिता होगी। यह प्रतियोगिता जूनियर वर्ग एवं सीनियर दो वर्गों में होती है ।जूनियर वर्ग में कक्षा छठवीं से आठवीं तक एवं सीनियर वर्ग में कक्षा नवमी से 12वीं तक के बच्चे भाग ले सकते हैं।

यह प्रतियोगिता प्रश्न मंच आधारित होती है। यहां से दोनों वर्गों की विजयी टीम भिलाई में प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।